कितना आसान है ना तेरा ख्याल रखना।
सूबह तुझे दूध पिलाने के ख्याल के साथ उठना,
और रात मे तूने ठीक से खाया के ख्याल के साथ सोना,
कितना आसान है ना तेरा ख्याल रखना।।
हाथ पकड़ कर स्कूल छोड़ते वक्त भी,
स्कूल से लाकर क्या खिलाना है,
के ख्याल के साथ चलना,
कितना आसान है ना तेरा ख्याल रखना।।
पार्क मे खेलते वक्त, कही तुझे चोट ना लगे,
इस ख्याल के साथ खुद भी तेरे साथ दौरना,
कितना आसान है ना तेरा ख्याल रखना।।
टूटी फटी सी तेरी बोली को सुनना,
तेरे विचार समझने के ख्याल के साथ,
सारे दिन खुद के साथ बाते करना,
कितना आसान है ना तेरा ख्याल रखना।।

Leave a reply to poonam Cancel reply