बदलाव……

Love

मै आज वो नही जो कुछ वक्त पहले थी,

बदलना ही था मुझे तो,

क्योंकि अब मै माँ हू, कहा ठरहने वाली थी,

लहर हू मै तो एक, कहा खामोश रहने वाली थी,

बदलना ही था मुझे तो,

क्योंकि बहुत आगे जाना है तेरे साथ,

रोशनी हू मै तो एक, कहा छुपने वाली थी,

बदलना ही था मुझे तो,

अपने साथ छूटते गए मेरे धीरे धीरे,

अकेलेपन के डर से मै कहा सहमने वाली थी,

बदलना ही था मुझे तो,

दुसरो का साथ बनती गयी मै धीरे धीरे,

नई खुशियों के आने से मै कहा घबराने वाली थी,

बदलना ही था मुझे तो,

कमियाँ और गलतिया छूटती गयी मेरी धीरे धीरे,

नई जिंदगी को जीने से मै कहा चुकने वाली थी,

मै आज वो नही जो कुछ वक्त पहले थी,

बदलना ही था मुझे तो,

क्योंकि अब मै माँ हू, कहा टहरने वाली थी।।

One response to “बदलाव……”

Leave a reply to poonam Cancel reply

Search

Design a site like this with WordPress.com
Get started